चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, घेस मार्ग पर टैक्सी खाई में गिरी, चार की मौत, तीन गंभीर

चमोली। जनपद चमोली के देवाल विकासखंड अंतर्गत घेस मोटर मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सात यात्रियों को लेकर जा रही एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टैक्सी घेस मार्ग पर एक खतरनाक मोड़ से गुजर रही थी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद वाहन सैकड़ों मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए देवाल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूचना पर प्रशासन, पुलिस एवं राहत-बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : नमस्ते योग ऐप के माध्यम से कर्मचारियों को कराया गया योगाभ्यास

Sun Jun 14 , 2026
पौड़ी : आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन एवं जन-जागरुकता के उद्देश्य से आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग, पौड़ी गढ़वाल द्वारा जिला कार्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित “नमस्ते योग” ऐप के माध्यम से अधिकारी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!