21 जून को 262 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, डीएम गौरव कुमार ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

नीट-यूजी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट-यूजी परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। इस परीक्षा में 262 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए प्रौद्योगिकी संस्थान कोठियालसैण में एकल परीक्षा केंद्र बनाय गया है। परीक्षा के सफल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि जनपद में 262 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए प्रौद्योगिकी संस्थान कोठियालसैंण, गोपेश्वर को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परीक्षा केंद्र तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था करने तथा यातायात प्रबंधन के लिए प्रभावी रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

डीएम ने परीक्षा की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे, जैमर समेत सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं का पूर्व परीक्षण करने तथा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी या व्यवस्थागत समस्या उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को यातायात जाम, मार्ग अवरोध अथवा अन्य किसी कारण से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई होती है तो उसे तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 9411352136 एवं 7895500501 जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, चमोली के उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : SIR अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 97 फीसदी मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र

Wed Jun 17 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। निर्वाचन विभाग के अनुसार 17 जून तक प्रदेश के करीब 97 प्रतिशत मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। अब निर्वाचन आयोग का फोकस […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!