डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी

विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर में कौशल विकास एवं सेवानियोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में ओवरसीज इंप्लायमेंट सेल, सेलाकुई के उज्ज्वल सिंह भंडारी और कालसी के सेवानियोजन अधिकारी पवन कुमार ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलीप सिंह नेगी से मुलाकात की। इस दौरान विद्यार्थियों के कौशल विकास, रोजगार पंजीकरण तथा देश-विदेश में उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

प्राचार्य डॉ. दलीप सिंह नेगी ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के समग्र विकास के साथ उन्हें रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सेवानियोजन विभाग के साथ समन्वय से विद्यार्थियों को रोजगार के व्यापक अवसरों से जोड़ने में मदद मिलेगी।

रिसर्च स्टडीज सेल के नोडल अधिकारी डॉ. विजय बहुगुणा ने बताया कि आगामी 31 अगस्त से पहले सेवानियोजन अधिकारी महाविद्यालय के सभी संस्थागत विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान छात्रों को कौशल विकास कार्यक्रमों, रोजगार पंजीकरण प्रक्रिया तथा देश-विदेश में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. दर्शन सिंह नेगी ने बताया कि विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी अवसरों के प्रति जागरूक करने के लिए निकट भविष्य में कौशल विकास एवं रोजगार जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को समय रहते रोजगार की संभावनाओं, आवश्यक कौशल और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Tue Aug 18 , 2026
देहरादून: बेरोजगार मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुनः हल्द्वानी के लाखनमंडी, चोरगलिया स्थित नंधौरगढ़ पैलेस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री कुमाऊँ संभाग के जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में प्रतिभाग करने पहुंचे थे, इसी दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अपनी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!