सेन्टर स्कूल परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गोपेश्वर (चमोली)। मानव उत्थान सेवा समिति के सौजन्य से सेन्टर स्कूल गोपेश्वर परिसर में फलदार और देवदार के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण तैयार करना रहा।

इस दौरान सेवा विधि प्राधिकरण के सिविल जज पुनीत सर, मानव उत्थान सेवा समिति की सदस्य महात्मा भगवती बाई, बसंती घिल्डियाल, सामाजिक कार्यकर्ता उषा रावत, आत्माराम घिल्डियाल, कुंदन सिंह पुंडीर, रणजीत सिंह कंडारी, नीरज थपलियाल, कुलदीप करासी, दर्शन सिंह बर्तवाल सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य और अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विद्यालय परिसर को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए गोद लेने का संकल्प लिया। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इसी वर्ष बड़ी जात कराने पर कुरुड़ आयोजन समिति कायम

Thu Aug 20 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। मां नंदा देवी की ऐतिहासिक बड़ी जात के आयोजन वर्ष को लेकर चल रहे विवाद के बीच सिद्धपीठ कुरुड़ से जुड़ी आयोजन समिति ने वर्ष 2026 में ही बड़ी जात आयोजित करने का दावा दोहराया है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में समिति पदाधिकारियों ने कहा कि जनवरी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!