बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ उत्तराखंड में टैक्स फ्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक जीवन, विचारों और संदेश पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने फिल्म की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह फिल्म बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक योगदान और उनके संदेश को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए भी है। प्रदेश की इस विरासत को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने में सिनेमा और अन्य रचनात्मक माध्यम प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज ने सेवा, भक्ति, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी देश-विदेश में बड़ी संख्या में लोगों को प्रेरित करते हैं। ऐसे महापुरुषों के जीवन और उनके संदेश पर आधारित फिल्मों के माध्यम से युवा पीढ़ी को भी भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और मूल्यों से परिचित कराने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में ‘हनुमान अंश’ को राज्य में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक दर्शक इस फिल्म को देख सकें और बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन एवं संदेश से परिचित हो सकें।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक जीवन और उनके व्यक्तित्व से जुड़े पहलुओं को केंद्र में रखकर बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि फिल्म दर्शकों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने के साथ ही उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षक दिवस पर नहीं पहुंचे शिक्षक, बच्चों ने बिना अध्यापकों के मनाया शिक्षक दिवस

Sat Sep 5 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)।  चमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकास खंड के राजकीय जूनियर हाईस्कूल भलागांव में उस समय बच्चों और अभिभावकों को मायूसी हाथ लगी, जब बच्चे और अभिभावक शिक्षक दिवस मनाने के लिए विद्यालय पहुंचे लेकिन वहां कोई शिक्षक की मौजूद नहीं था। शिक्षक दिवस मनाने के लिए उत्साह के साथ […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!