उत्तराखण्ड में खुलेगा विक्रांत मैसी का मुसाफिर कैफे

देहरादून : पहाड़, ठंडी हवाएं, सामने खूबसूरत वादियां और हाथ में गर्मागर्म चाय की प्याली… अगर इस तस्वीर में आपको सुकून नजर आता है, तो बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। जल्द ही उनकी चर्चित सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ का वही सुकून भरा एहसास आपको असल जिंदगी में भी महसूस करने को मिल सकता है।

दरअसल, विक्रांत मैसी अब पर्दे पर नजर आए ‘मुसाफिर कैफे’ को रियल लाइफ में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर पहाड़ों के बीच दो ‘मुसाफिर कैफे’ खोलने जा रहे हैं। इनमें से एक कैफे हिमाचल प्रदेश में और दूसरा उत्तराखण्ड की खूबसूरत वादियों में तैयार किया जा रहा है।

 

शुरू हो चुका है कंस्ट्रक्शन

खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो चुका है। सामने आई तस्वीरों में पहाड़ों के बीच कैफे का निर्माण होता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कैफे का लुक सीरीज में दिखाई गई उसी गर्मजोशी और सुकून से प्रेरित होगा।

लकड़ी से तैयार किया गया इंटीरियर, पहाड़ी माहौल और प्रकृति के करीब रहने का एहसास इस जगह की खासियत होने वाला है। यानी सीरीज में जिस ‘मुसाफिर कैफे’ को देखकर दर्शकों ने पहाड़ों में कुछ दिन बिताने का सपना देखा था, अब वैसी ही फीलिंग असल जिंदगी में भी मिल सकती है।

 

सिर्फ कैफे नहीं, ठहरने का भी होगा इंतजाम

इस प्रोजेक्ट की खास बात सिर्फ कैफे तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां लोगों के ठहरने के लिए करीब 20 कमरे भी तैयार किए जाने की योजना है।

इसके अलावा प्रोजेक्ट में आर्टिस्ट रेजीडेंसी का कॉन्सेप्ट भी शामिल किया जा रहा है। यानी कलाकारों के लिए ऐसी जगह तैयार करने की योजना है, जहां वे पहाड़ों के शांत माहौल के बीच रहकर अपने काम पर फोकस कर सकें और प्रकृति के करीब समय बिता सकें।

 

सीरीज वाले कैफे जैसा ही होगा एहसास

प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में बताया गया है कि निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। कोशिश यही है कि सीरीज में नजर आए ‘मुसाफिर कैफे’ की खूबसूरती, गर्मजोशी और सुकून को असल जगह पर भी उसी अंदाज में महसूस कराया जा सके।

हालांकि यह जगह सीरीज के कैफे से प्रेरित होगी, लेकिन इसे पहाड़ों के प्राकृतिक वातावरण के साथ इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यहां आने वाले लोगों को एक अलग और यादगार अनुभव मिल सके।

 

पहाड़ों से है विक्रांत का खास रिश्ता

विक्रांत मैसी का पहाड़ों से जुड़ाव भी इस प्रोजेक्ट को और खास बनाता है। उनकी पत्नी और अभिनेत्री शीतल ठाकुर हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं। दोनों ने साल 2022 में पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी।

ऐसे में हिमाचल और उत्तराखण्ड की पहाड़ियों के बीच ‘मुसाफिर कैफे’ को हकीकत में उतारना विक्रांत के लिए सिर्फ एक बिजनेस प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनके पहाड़ों से जुड़ाव की एक खूबसूरत झलक भी माना जा सकता है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि जब ये कैफे पूरी तरह तैयार होंगे, तो क्या दर्शकों को पर्दे पर दिखा वही ‘मुसाफिर वाला सुकून’ असल जिंदगी में भी मिल पाएगा?

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माणा से नशे के खिलाफ देशव्यापी मुहिम की शुरुआत

Tue Sep 22 , 2026
गंगा से गंगासागर तक चलेगा अभियान, 500 से ज्यादा लोग बने सहभागी गोपेश्वर (चमोली)। भारत के प्रथम गांव माणा से रविवार को नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू किया गया। बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान सजग इंडिया की ओर से शुरू हुई इस मुहिम में सेना, गढ़वाल स्काउट, […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!