माणा पास तक एसपी की पैनी नजर, परखी जमीनी हकीकत

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सड़क निर्माण कार्यों तक पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने माणा से माणा पास तक पहुंचकर जमीनी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इनर लाइन परमिट क्षेत्र में एसपी ने निर्माण कार्यों की प्रगति, श्रमिकों के सत्यापन, पर्यटकों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान एसपी ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और अन्य निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति और कार्यस्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बीआरओ के ओ/आईसी मदन कुमार से सड़क निर्माण में आ रही चुनौतियों और मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। एसपी ने निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों और श्रमिकों के सत्यापन की व्यवस्था भी परखी। उन्होंने इनर लाइन परमिट क्षेत्र में लागू नियमों और सत्यापन संबंधी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसी भी समस्या की स्थिति में स्थानीय पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ तत्काल समन्वय कर कार्रवाई करने को कहा। सीमांत क्षेत्र में तैनात सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के अधिकारियों व जवानों से भी एसपी ने मुलाकात की। क्षेत्र में चल रही गतिविधियों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए आपसी समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया।

देवताल क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। एसपी ने भौगोलिक परिस्थितियों और पर्यटकों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर संभावित भ्रमण मार्ग और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी। इस दौरान एसपी ने देवताल स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए और क्षेत्र की धार्मिक व पर्यटन गतिविधियों की जानकारी ली।

इस अवसर पर निरीक्षक विनोद थपलियाल, उपनिरीक्षक नरेंद्र पुरी, उपनिरीक्षक प्रमोद खुगशाल, उपनिरीक्षक सतेंद्र बुटोला समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ड्रग फ्री उत्तराखंड : एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान

Fri Sep 25 , 2026
  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वस्थ, समृद्ध और नशे से मुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण की मुहिम अब जन आंदोलन बन चुकी है। एएनटीएफ उत्तराखण्ड सहित विभिन्न राज्यों तक फैले नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने में सफल रही है, वहीं विशेष जागरूकता अभियानों और कार्यक्रमों से […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!