गौचर रेलवे टनल में हादसे से निपटने के लिए मॉकड्रिल, NDRF-SDRF ने परखी बचाव तैयारियां

  • मॉकड्रिल में पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग ने किया संयुक्त अभ्यास

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गौचर में निर्माणाधीन रेलवे टनल में हादसे की स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आपातकालीन परिस्थितियों में राहत-बचाव कार्यों का अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों, त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय की तैयारियों को परखा गया।

गौचर स्थित निर्माणाधीन रेलवे टनल में आयोजित मॉकड्रिल में कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस, स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और मेघा कंपनी के कर्मचारी शामिल हुए। संभावित हादसे को ध्यान में रखते हुए आपात स्थिति में बचाव अभियान चलाने, संबंधित टीमों की भूमिका और राहत कार्यों के संचालन की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

मॉकड्रिल के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आपात स्थिति में बिना देरी कार्रवाई शुरू करने और राहत-बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया। अभ्यास का उद्देश्य टनल में संभावित दुर्घटना के दौरान सभी संबंधित विभागों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई के लिए तैयार रखना रहा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : सात समुंदर पार गूंजेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लंदन में छाएंगे युवा गायक विवेक नौटियाल

Thu Oct 15 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड की लोकसंस्कृति अब सिर्फ घाटियों तक सीमित नहीं रही, उसकी गूंज सात समुंदर पार तक सुनाई दे रही है। प्रदेश के लोकप्रिय युवा लोकगायक विवेक नौटियाल के गीत आगामी 26 अक्टूबर को लंदन के बर्किंगम में होने वाले भव्य इगास-बग्वाल कार्यक्रम में गूंजेंगे। आपको बता दें कि दीपावली […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!