एसआईआर के विरोध में गोपेश्वर में गरजे किसान, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

  • संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर धरना
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग के चयन में बदलाव की मांग

गोपेश्वर (चमोली)। संयुक्त किसान मोर्चा के अखिल भारतीय आह्वान पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में उत्तराखंड किसान सभा चमोली ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रद्द करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग के चयन की प्रक्रिया में बदलाव की मांग उठाई।

धरने के दौरान किसान सभा के पदाधिकारियों ने एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चयन प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी शामिल किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे नौजवानों और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग भी उठाई।

किसान सभा ने इन मांगों को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से आवश्यक कदम उठाने की अपील की। किसान सभा के जिलाध्यक्ष बस्ती लाल और जिला मंत्री कमलेश गौड़ ने कहा कि एसआईआर और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर संगठन का विरोध जारी रहेगा।

इस दौरान किसान सभा के प्रदेश महामंत्री भूपाल सिंह रावत, सीटू के जिला उपाध्यक्ष मदन मिश्रा, हिम्मत सिंह, नरेंद्र रावत, पुरुषोत्तम सती, बद्री सती, नंदन कठैत, महेंद्र सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न

Sun Oct 25 , 2026
पौड़ी : आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग/ मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के दिशानिर्देशों और निर्धारित कार्यक्रमांनुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह जांच राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!