उत्तराखण्ड : बर्फबारी के बीच केदारनाथ पहुंचीं एक्ट्रेस सारा अली खान

केदारनाथ : बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचीं। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बीच अभिनेत्री मंदिर में पूजा-अर्चना करती नजर आईं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, उन्होंने किसी विशेष सुविधा के बजाय आम श्रद्धालुओं के साथ कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। सारा की इस यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
 
बताया जा रहा है कि सारा हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचीं। उनके साथ कुछ दोस्त भी मौजूद थे। मंदिर में दर्शन के अलावा उन्होंने बाबा भुकुंट भैरव की पूजा-अर्चना भी की।
 
केदारनाथ के लिए सारा अली खान ने लिखा खास संदेश
यात्रा के दौरान सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए। उन्होंने बाबा केदार के प्रति आभार जताते हुए अगले साल फिर से यहां आने की इच्छा जाहिर की।
 
अपने संदेश में अभिनेत्री ने केदारनाथ को ऐसी जगह बताया, जो हर बार जानी-पहचानी लगने के बावजूद उन्हें हैरान कर देती है। उन्होंने अपनी जिंदगी और आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए भी आभार व्यक्त किया।
 
मंदिर में प्रवेश के नियमों को लेकर क्यों चर्चा में रहा सारा का नाम?
सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा ऐसे समय में चर्चा में है, जब मंदिर में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर पहले विवाद हो चुका है।
 
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) की ओर से गैर-सनातनियों के प्रवेश और सनातन धर्म में आस्था से संबंधित शपथ पत्र को लेकर दिए गए बयानों के बाद बहस शुरू हुई थी। उस दौरान सारा अली खान का नाम भी सामने आया था।
 
बाद में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा था कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले सभी लोगों का स्वागत है। इस मामले ने धार्मिक आस्था और मंदिर में प्रवेश के नियमों को लेकर चर्चा को जन्म दिया था।
 
फिल्म ‘केदारनाथ’ से जुड़ा है सारा का इस धाम से रिश्ता
सारा अली खान पहली बार साल 2017 में अपनी फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान इस धाम पहुंची थीं। फिल्म में उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे।
 
इसके बाद भी अभिनेत्री कई बार यहां दर्शन करने आईं। अक्टूबर 2024 में भी उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। वहीं, साल 2023 में उन्होंने केदारनाथ के साथ तुंगनाथ की यात्रा भी की थी।
 
सभी धर्मों के प्रति सम्मान जता चुकी हैं सारा
सारा अली खान की मां अमृता सिंह हिंदू हैं, जबकि उनके पिता सैफ अली खान मुस्लिम हैं। अभिनेत्री पहले भी विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्राओं और सभी धर्मों के प्रति सम्मान को लेकर चर्चा में रही हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MLC Election Results 2026 : चार राज्यों में मतगणना जारी, यूपी में सपा-भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला; कर्नाटक में भाजपा गठबंधन का दबदबा

Fri Oct 30 , 2026
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों की मतगणना के बीच राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 23 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद चार राज्यों की कुल 28 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। इनमें उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!