पाबौ में किसान दिवस का हुआ आयोजन, किसानों ने रखे अपने सुझाव

 

पाबौ : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन पर विकासखंड पाबौ सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम में करीब 100 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।

किसान दिवस की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने की। उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इसके लिए विभागीय समन्वय और सक्रियता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर और विभिन्न योजनाओं से जुड़कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कृषि, उद्यान, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं, जिनका सही उपयोग कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध करायी जाए और लाभार्थियों का चयन पारदर्शी ढंग से किया जाए, ताकि वास्तविक पात्रों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपने अनुभव साझा भी किए। इस अवसर पर कृषि, उद्यान, पशुपालन और मत्स्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई और कई किसानों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती, खंड विकास अधिकारी हरेंद्र कोली, पूर्ति निरीक्षक हमेंद्र कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज रावत, कृषक विपिन पंत, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और कृषक उपस्थित थे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार नगर निगम द्वारा स्वच्छता सेवा अभियान का आयोजन, महापौर ने स्वच्छ व विकसित कोटद्वार का दिलाया संकल्प

Fri Apr 10 , 2026
कोटद्वार :  नगर निगम द्वारा आयोजित “स्वच्छता सेवा – विशेष स्वच्छता अभियान” के अंतर्गत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोटद्वार नगर निगम के महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!