बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों को मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं, परिजनों को भी दी बधाई

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ सभी विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करते हुए जीवन में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका है, वे हतोत्साहित न हों। धैर्य, सकारात्मक सोच और सतत प्रयास के साथ आप निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री ने परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के परिजनों को भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने विभागों को जारी किए दिशा-निर्देश

Sun Apr 26 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में संभावित हीटवेव और ग्रीष्मकालीन आपदाओं को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया है। डीएम गौरव कुमार कहा कि बढ़ते तापमान, जल संकट, विद्युत आपूर्ति […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!