चीन सीमा को जोड़ने वाले हाईवे पर भारी भूस्खलन

चमोली : भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे पर मलारी से करीब 3 किलोमीटर पहले अचानक एक विशाल पहाड़ी दरक गई, जिससे सीमांत क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। पहाड़ से गिरे मलबे और भारी बोल्डरों के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा अवरुद्ध हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम तत्काल भारी मशीनों के साथ मौके पर पहुँच गई है और मार्ग बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है। BRO के मेजर विवेक सोनी ने बताया कि मलबे को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और विभाग का मुख्य लक्ष्य जल्द से जल्द यातायात को सुचारु करना है। प्रशासन को उम्मीद है कि देर शाम तक इस महत्वपूर्ण लाइफलाइन को दोबारा खोल दिया जाएगा।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी, बाबा केदार के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Fri May 1 , 2026
रुद्रप्रयाग/देहरादून: गौतम अदाणी, अदाणी समूह के संस्थापक एवं चेयरमैन, शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम अदाणी सुबह नई दिल्ली से देहरादून पहुंचे, जहां से वह निजी हेलिकॉप्टर के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!