सात ब्लॉकों के बच्चों ने रंगों और शब्दों में सजाया भारत का सपना, ‘मेरे सपनों का भारत’ में दिखी नई पीढ़ी की सोच

  • सात विकासखंडों के विद्यार्थियों ने चित्रों-निबंधों में रचा ‘मेरे सपनों का भारत’
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता को सराहा, कहा – बच्चों के सपने तय करेंगे देश के भविष्य की दिशा

कोटद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कोटद्वार में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पौड़ी गढ़वाल के सात विकासखंडों के विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने चित्रों और निबंधों के माध्यम से विकसित, मजबूत और समृद्ध भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं और विचारों को अभिव्यक्ति दी। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की।

सात विकासखंडों के विद्यालयों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में दुगड्डा, जयहरीखाल, यमकेश्वर, रिखणीखाल, बीरोंखाल, द्वारीखाल और नैनीडांडा विकासखंड के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आकर्षक चित्र और निबंध प्रस्तुत किए। उनकी कल्पनाओं में देश के उज्ज्वल भविष्य, विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों की झलक दिखाई दी।

बच्चों के सपने तय करेंगे देश की दिशा

ऋतु खण्डूडी भूषण ने छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सपने ही देश के भविष्य की दिशा तय करते हैं। विद्यार्थियों के विचारों और सृजनात्मक अभिव्यक्तियों में मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सेवा पखवाड़े से रचनात्मक गतिविधियों को मिला मंच

विधानसभा अध्यक्ष ने सेवा पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की पहल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ ही उनमें राष्ट्र निर्माण की भावना को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कोटद्वार महापौर शैलेन्द्र रावत, जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, प्रधानाचार्य मुकेश सिंह रावत, राजेंद्र जजेडी, उमेद सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, जितेंद्र नेगी, पद्मेश बुड़ाकोटी, अमिताभ अग्रवाल, रजत भट्ट, राकेश मित्तल, कृष्ण दत्त भदोला, कुलदीप बडोला, निर्मला और संजय रावत सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी में दिव्यांगों-वरिष्ठों के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, 11 शिविरों में होगा परीक्षण और उपकरणों का वितरण

Thu Oct 1 , 2026
11 शिविरों में मिलेगी सहायक उपकरणों की सौगात, पात्र लाभार्थियों का होगा परीक्षण एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत कृत्रिम अंग व उपकरणों का लाभ दिलाने की तैयारी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने दिए गांव-गांव प्रचार के निर्देश पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!