उत्तराखंड में 4.6 तीव्रता का भूकंप, देर रात हिली धरती

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार रात 10:23 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र चमोली-रुद्रप्रयाग-बागेश्वर सीमा के पास पहाड़ी क्षेत्र में बताया गया है। भूकंप के झटके जोशीमठ, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पौड़ी समेत आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। रात में अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड में ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ व्यवस्था

Wed Oct 7 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड में लगातार सामने आ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर अब जागरूकता और नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश में हेलमेट के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!