उत्तराखंड में लापता हुआ हेलीकॉप्टर, चमोली में क्रैश होने की आशंका!

चमोली। उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर का अचानक संपर्क टूट गया है और उसके लापता होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही शासन-प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए प्रभावित इलाके में राहत एवं बचाव कार्य (सर्च ऑपरेशन) शुरू कर दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चमोली के जिलाधिकारी ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त (क्रैश) होने की आशंका व्यक्त की है। हालांकि, हेलीकॉप्टर में कितने यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। प्रशासन पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार : भाबर में पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Fri Oct 30 , 2026
कोटद्वार : उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले के भाबर क्षेत्र स्थित जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज अंधड़ और बारिश के बीच एक विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!