हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने डायल 112 पर कॉल कर हरकी पैड़ी समेत कई प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान Sohan Singh Rawat के रूप में हुई है, जो पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पाटा का रहने वाला है। आरोपी ने 17 मई की रात डायल 112 पर फोन कर अगले चार दिनों के भीतर हरिद्वार में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी।

एसएसपी Navneet Singh Bhullar ने बताया कि आरोपी लगातार फोन कर हरकी पैड़ी और अन्य स्थानों को निशाना बनाने की धमकी दे रहा था। इतना ही नहीं, उसने फोन रिसीव करने वाली महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और कई वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।

धमकी भरे फोन कॉल के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल हरकी पैड़ी और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच की जिम्मेदारी एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट को सौंपी गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया और आरोपी को रोडीबेलवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शराब के नशे में डायल 112 पर झूठी सूचना दी थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है, लेकिन वह नशे का आदी बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 
 
 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसआईआर-2026 की तैयारियों को लेकर यमकेश्वर में बैठक आयोजित

Wed May 20 , 2026
यमकेश्वर : जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी/ईआरओ चतर सिंह चौहान की अध्यक्षता में एसआईआर-2026 की तैयारियों के संबंध में 36 विधानसभा यमकेश्वर के नोडल अधिकारियों, एएलएमटी, सुपरवाइजर एवं बीएलए-1 के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड निर्वाचन आयोग […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!