इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

गोपेश्वर (चमोली)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए और देश की एकता, अखंडता तथा सशक्त भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।

कांग्रेसजनों ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया, वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। दोनों नेताओं का व्यक्तित्व और कृतित्व देश की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के आदर्शों पर चलने और देश की एकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।

इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, एससी प्रदेश उपाध्यक्ष भगत कनियाल, जिला कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह भंडारी, जिला कार्यालय सचिव मनमोहन ओली, नगर महामंत्री राकेश बिष्ट व जयवीर नेगी, एससी जिला उपाध्यक्ष दर्शन लाल, पूर्व एससी ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप लाल, नगर संरक्षक भक्ति लाल, बृजमोहन आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, चमोली में 3674 ईवीएम-वीवीपैट की जांच पूरी

Sat Oct 31 , 2026
633 मतदान केंद्रों के लिए मशीनों की एफएलसी संपन्न एक और दो नवंबर को राजनीतिक दलों की मौजूदगी में होगा मॉकपोल गोपेश्वर (चमोली)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चमोली में निर्वाचन तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले के 633 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!