उत्तराखंड में हादसा, वाहन खाई में गिरा, तीन घायल

रुद्रप्रयाग। जिले के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह करीब 10 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ टीम, जखोली पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने खाई में उतरकर सभी घायलों का रेस्क्यू किया और उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली भेजा।

घायलों में वाहन चालक राजीव कुमार (46) निवासी ललूड़ी जखोली, गजेन्द्र सिंह (40) निवासी काण्डई मयाली तथा छुम्मा देवी (55) निवासी बुढना शामिल हैं। इनमें छुम्मा देवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर अभियोग दर्ज करने की मंजूरी

Sun Jun 21 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की गई है। विजिलेंस जांच में भूमि क्रय-विक्रय प्रक्रिया में आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!