टनल में जिंदगी और मौत के बीच जंग, 16 मजदूर सुरक्षित; बाकी की तलाश जारी

गोपेश्वर (चमोली)। जिले के मायापुर पीपलकोटी में गुरुवार शाम बड़ा हादसा सामने आया है। यहां टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी भर गया। टनल का निर्माण कार्य एचसीसी कंपनी द्वारा किया जा रहा था। हादसे के बाद टनल में काम कर रहे कई लोगों के फंसने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और सेना की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। अब तक 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। लगातार बारिश और टनल में मलबा व पानी भरने के कारण रेस्क्यू टीमों के सामने चुनौती बनी हुई है। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक संसाधन मौके पर जुटाए गए हैं और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योगेन्द्र रावत उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य नियुक्त

Fri Aug 14 , 2026
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में नई नियुक्ति की गई है। राज्यपाल की ओर से संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए योगेन्द्र रावत को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार का सदस्य नियुक्त किया गया है। नियुक्ति आदेश के अनुसार योगेन्द्र रावत का कार्यकाल कार्यभार […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!