डॉ. नीतू कार्की को मिली NOPRUF उत्तराखण्ड की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत

देहरादून : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) उत्तराखण्ड के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में डॉ. नीतू कार्की (चिकित्साधिकारी) को प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष  बी. पी. सिंह रावत द्वारा जारी मनोनयन पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि डॉ. नीतू कार्की अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. पी. सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन देशभर के कर्मचारियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं पेंशनरों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। संगठन निरंतर विस्तार कर रहा है और डॉ. नीतू कार्की जैसी सक्रिय एवं कर्मठ व्यक्तित्व के जुड़ने से उत्तराखण्ड में संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला कर्मचारियों की भागीदारी और अधिक बढ़ेगी तथा पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन जन-जन तक पहुंचेगा।

NOPRUF उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि डॉ. नीतू कार्की लंबे समय से कर्मचारी हितों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सक्रिय रही हैं। उनका अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं नेतृत्व कौशल निश्चित रूप से संगठन को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई निर्णायक चरण में है और संगठन को ऐसे समर्पित साथियों की आवश्यकता है जो कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करें।

प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि डॉ. नीतू कार्की का मनोनयन महिला शक्ति के सम्मान और संगठन में उनकी प्रभावी भागीदारी का प्रतीक है। इससे प्रदेशभर की महिला कर्मचारी एवं अधिकारी संगठन से और अधिक संख्या में जुड़ेंगी तथा पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को नई मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि संगठन कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।

नवनियुक्त प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नीतू कार्की ने राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली केवल कर्मचारियों की मांग नहीं बल्कि सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक भविष्य का विषय है। वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिला कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगी। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉ. नीतू कार्की को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें – डाॅ. धन सिंह रावत

Sat Jun 20 , 2026
बिजली के खम्भों पर झूलते तारों से शहर को मिलेगी निजात कहा – उफरैंखाल में विद्युत सब स्टेशन बनने से निर्बाध मिलेगी बिजली देहरादून : श्रीनगर में शीघ्र ही विद्युत तारों को अंडरग्राउंड किया जायेगा, इसके लिये ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!