श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए हाईटेक एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ

बद्रीनाथ : प्रचलित चारधाम यात्रा के दौरान श्री बद्रीनाथ धाम में देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक भगवान बद्रीविशाल के दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों एवं ऊंचाई वाले क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाए रखना प्रशासन एवं पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित एवं थानाध्यक्ष बद्रीनाथ नवनीत भंडारी के विशेष प्रयासों से श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

श्री संपूर्ण देव स्थल मंदिर, जयपुर की ट्रस्टी अल्का पांडे, बद्री एयर एविएशन से आलोक मेहता एवं आदर्श भट्ट के सहयोग से एक अत्याधुनिक हाईटेक एम्बुलेंस नगर पंचायत बद्रीनाथ को डोनेट की गई है। यह एम्बुलेंस श्री बद्रीनाथ धाम में आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

24 मई को जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार द्वारा वर्चुअल माध्यम से उक्त एम्बुलेंस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों ने इसे चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

उक्त एम्बुलेंस आधुनिक जीवनरक्षक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें गंभीर मरीजों के उपचार एवं सुरक्षित परिवहन हेतु आवश्यक हाईटेक चिकित्सा उपकरण लगाए गए हैं। साथ ही एम्बुलेंस में अलग से डीप फ्रीजर मोर्चरी कम्पार्टमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जो आपातकालीन परिस्थितियों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। प्रारंभिक चरण में इस एम्बुलेंस का उपयोग गंभीर मरीजों एवं जरूरतमंद श्रद्धालुओं को हायर सेंटर तक सुरक्षित पहुंचाने हेतु किया जाएगा। नगर पंचायत बद्रीनाथ द्वारा उक्त एम्बुलेंस का संचालन इको पर्यटक शुल्क के माध्यम से किया जाएगा, जिससे यात्रा अवधि में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जा सके।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बद्रीनाथ एवं थानाध्यक्ष श्री बद्रीनाथ द्वारा श्री संपूर्ण देव स्थल मंदिर, जयपुर की ट्रस्टी अल्का पांडे का श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा हेतु दिए गए इस सराहनीय सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया।

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सहायता के लिए नगर पंचायत बद्रीनाथ एवं पुलिस निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं, ताकि देवभूमि आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।

इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चंद्र शेखर वशिष्ठ, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद उनियाल, प्रवीण ध्यानी (पंडा पंचायत अध्यक्ष), गौरव पंच भैया (समस्त आश्रम  प्रतिनिधि), ऋषि आनंद (साधु सुधा आश्रम), विनोदानंद स्वामी (सदगुरू आश्रम), गंगई नाथ (मस्तनाथ आश्रम), डॉ0 निखिल कुमार, नर्सिंग ऑफिसर संपूर्णानंद (सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बद्रीनाथ) व नगर पंचायत का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, आम जनता की सुनी समस्याएं

Thu May 28 , 2026
  हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!