शारदीय नवरात्रि में पूरण सिंह भंडारी ने राज्य शहीदों के सपने पूरा करने का माँ भगवती से मांगा आशीर्वाद

कुँजापुरी। उत्तराखंड विकास पार्टी के उपाध्यक्ष पूरण सिंह भंडारी ने शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती से संपूर्ण मानव जगत के कल्याण की कामना की। उन्होंने माँ कुँजापुरी से प्रार्थना की कि माँ भगवती उत्तराखंडवासियों को राज्य शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का आशीर्वाद प्रदान करे।

पूरण सिंह भंडारी ने कहा कि अपने ही देश में अपना राज्य चाहने की माँग करने पर उत्तराखंड के 42 सपूत शहीद हो गये और उसके बाद भी राज्य शहीदों के सपने साकार ना हो सके। उन्होंने कहा कि कौशिक समिति की संस्तुति लागू न कर उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में संशोधन करके भाजपा ने राज्य शहीदों के सपनों पर राज्य गठन के पहले ही दिन ग्रहण लगा दिया था।

कांग्रेस राज में राजधानी गैरसैंण की मांग करने वाले बाबा मोहन उत्तराखंडी की शहादत ने बता दिया कि राज्य गठन के बाद गढ़वाली कुमाऊँनी समाज की प्राथमिकताओं की भाजपा और कांग्रेस को कोई चिंता नहीं है, यही कारण है कि कांग्रेस और भाजपा गढ़वाली कुमाऊँनी को आठवीं अनुसूची में शामिल करवाना ही नहीं चाहते हैं। 

पूरण सिंह भंडारी ने कहा कि ठाकुर बहुल राज्य में यूजीसी, आरक्षण और एसी एसटी एक्ट के गैर संवैधानिक प्रावधानों का कोई स्थान नहीं है और भाजपा कांग्रेस राज में इन गैर कानूनी प्रावधानों के खिलाफ सवर्ण समाज को खुद ही लड़ाई लड़नी होगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील

Sun Oct 11 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, विशिष्ट खानपान, प्राकृतिक सौंदर्य, अनछुए पर्यटन स्थलों और स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म की व्यापक पहुंच और युवाओं की रचनात्मक क्षमता […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!