पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास योजनाओं की दी गयी जानकारी, लाभार्थियों को वितरित की गईं किट

पौड़ी : सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, अभिभावकों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, किशोरियों तथा स्थानीय जनसामान्य ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार की किट वितरित की गईं। अतिकुपोषित बच्चों को पोषण पोटली तथा छोटे बच्चों की माताओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की गयी। इसके साथ ही बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। नौनिहालों की प्रस्तुतियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्साहपूर्ण माहौल बना दिया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों और लाभार्थियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं, पोषण सेवाओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं समग्र विकास से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में दीप प्रज्वलन के साथ विभिन्न गतिविधियों का शुभारंभ किया गया तथा बच्चों एवं महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम द्वारा भी कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं किशोरियों की स्वास्थ्य जांच के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल एवं संतुलित आहार के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गयी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों के पोषण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल तथा केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में अभिभावकों को जागरुक किया।

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिला एवं बाल विकास से जुड़ी सेवाओं को समुदाय तक पहुंचाने के साथ ही बच्चों, महिलाओं और अभिभावकों की योजनाओं में सहभागिता बढ़ाना रहा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घेरबाड़ नीति के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता का रखें ध्यान – डीएम स्वाति एस. भदौरिया

Sat Sep 19 , 2026
प्रस्तावों की जांच से लेकर पुराने कार्यों के स्थलीय सत्यापन के निर्देश; बेहतर उत्पादन वाले क्लस्टरों को बाजार तक पहुंचाने के लिए वाहन सुविधा का प्रस्ताव मांगा पौड़ी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत फार्म फेसिंग पॉलिसी (घेरबाड़ नीति) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला सभागार में जिलाधिकारी स्वाति […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!