कोटद्वार : खाकी ने निभाया बेटे का फर्ज, बुजुर्ग को दी सम्मानजनक अंतिम विदाई

कोटद्वार : जनपद पौड़ी पुलिस एक ओर जहां कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए निरंतर सक्रिय है, वहीं दूसरी ओर मानवता, करुणा और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। 

इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार के अंतर्गत चौकी कलालघाटी को सूचना प्राप्त हुई कि फैक्ट्री तिराहा, सिडकुल क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे लगभग 85 वर्षीय बुजुर्ग साधुराम का बीमारी के चलते निधन हो गया है। बुजुर्ग के पास कोई परिजन अथवा देखभाल करने वाला मौजूद नहीं था, जिससे स्थिति अत्यंत संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टि से चुनौतीपूर्ण हो गई।

सूचना प्राप्त होते ही चौकी कलालघाटी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम में सम्मिलित हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल रविंद्र भट्ट, हेड कांस्टेबल संजय पाल सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल चमन कुमार एवं कांस्टेबल अनिल राणा द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आवश्यक संसाधन जुटाते हुए, पुलिस कर्मियों द्वारा स्थानीय नागरिकों के सहयोग से, परिजनों के अभाव में आगे बढ़कर “बेटे का फर्ज” निभाया गया। मृतक के प्रति पूर्ण सम्मान एवं गरिमा बनाए रखते हुए समस्त आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण किया तथा धार्मिक विधि-विधान के अनुसार अंतिम संस्कार संपन्न कराया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत तिब्बत सहयोग मंच उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष बने स्वामी शिवम

Fri Apr 10 , 2026
देहरादून : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में संचालित भारत तिब्बत सहयोग मंच उत्तराखंड की बैठक में संगठन विस्तार को लेकर अहम निर्णय लिया गया। बैठक में स्वामी शिवम को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 10 अप्रैल 2026 को भारत तिब्बत सहयोग मंच उत्तराखंड की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!