बनाला परियोजना की पाइप लाइन में रिसाव, कांडई मार्ग पर आया मलबा

गोपेश्वर (चमोली)। बनाला लघु जल विद्युत परियोजना (15 मेगावाट) में मंगलवार को पाइपलाइन से अचानक पानी का रिसाव होने से कांडई संपर्क मार्ग पर मलबा आ गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों ने मौके पर मशीनरी भेजकर मार्ग से मलबा हटाया और कुछ ही समय में यातायात सुचारू करा दिया।

परियोजना प्रबंधक मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को पावर हाउस के पीछे सर्ज शाफ्ट की ओर जाने वाली पाइपलाइन से पानी का रिसाव शुरू हुआ। उस समय पावर हाउस चालू था। रिसाव की सूचना मिलते ही परियोजना कर्मचारियों ने वियर के कर्मचारियों को जानकारी दी और पानी के गेट बंद करा दिए। पाइपलाइन से निकले पानी के साथ मलबा बहकर पावर हाउस के ऊपर स्थित कांडई संपर्क मार्ग तक पहुंच गया। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को तत्काल मौके पर भेजने के निर्देश दिए।

विभागों ने जेसीबी समेत आवश्यक मशीनरी मौके पर भेजकर सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू किया। संयुक्त प्रयासों से मार्ग को तत्काल साफ कर आवागमन बहाल कर दिया गया। प्रशासन ने घटना के बाद संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सुरक्षा और एहतियाती इंतजाम सुनिश्चित करने के साथ ही स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं वहीं परियोजना प्रबंधन की ओर से पाइपलाइन में हुए रिसाव की तकनीकी जांच और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चुनावी तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील बूथों पर रहेगी पैनी नजर

Thu Oct 1 , 2026
शस्त्र लाइसेंसों का एक माह में होगा सत्यापन, अवैध शराब-मादक पदार्थों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश पौड़ी । आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय इंटेलिजेंस कमेटी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!