न्याय पंचायत सिमतोली में आयोजित हुआ बहुउद्देश्यीय शिविर

पाबौ : मुख्यमंत्री के निर्देशन में चल रहे ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत विकासखंड पाबौ की न्याय पंचायत सिमतोली में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते हुए अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

शिविर की अध्यक्षता पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय ने की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे गांवों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को आसानी से लाभ मिल सके।

शिविर के नोडल अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि शिविर में कुल 54 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 24 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया। इस दौरान शिविर में विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु 14 आवेदन पत्र भी भरवाए गए। साथ ही अन्य योजनाओं के तहत 156 व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य भरत रावत, मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश सयाना, खंड विकास अधिकारी हरेंद्र कोली, खंड शिक्षाधिकारी अमित चौहान सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अगरोड़ा न्याय पंचायत में बहुउद्देश्यीय शिविर हुआ आयोजित, 24 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

Fri Mar 6 , 2026
कल्जीखाल : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड कल्जीखाल की न्याय पंचायत अगरोड़ा में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 24 शिकायतें दर्ज की हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!