कोठली हत्याकांड में छह माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं, माले ने उठाए सवाल

गोपेश्वर  (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के कोठली गांव में बीते फरवरी माह में हुई रामलाल हत्याकांड की जांच में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने नाराजगी जताई है। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय की लड़ाई में साथ रहने का भरोसा दिया।

पीड़ित परिवार से मिले भाकपा माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने बताया कि मृतक के पुत्र बादल ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उनके पिता बैंड बजाने का कार्य करते थे। बारात से लौटते समय उनकी हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों के नाम भी पुलिस को लिखित रूप से दिए जा चुके हैं, लेकिन घटना के लगभग छह महीने बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

भाकपा (माले) के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी ने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस गंभीर वारदात में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में भाकपा (माले) के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी, राज्य कमेटी सदस्य किशोरी लाल और गढ़वाल कमेटी सदस्य मदन मोहन चमोली शामिल रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गढ़वाल मंडलायुक्त ने की SIR की तैयारियों की समीक्षा, मतदान केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

Fri Jul 17 , 2026
कोटद्वार : हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर गढ़वाल मंडलायुक्त ने कोटद्वार में प्रदेश सरकार की थीम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया। आयुक्त ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!