पौड़ी गढ़वाल: बच्चों की सुरक्षा व कार्यस्थल पर लैंगिक सम्मान के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

पौड़ी : जनपद में बच्चों की सुरक्षा एवं कार्यस्थल पर लैंगिक सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में जिला परिवीक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, कोठार में पॉक्सो एवं पॉश अधिनियम, 2013 पर व्यापक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में बच्चों के प्रति संवेदनशीलता, सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पॉक्सो एवं पॉश अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, शिकायत निवारण तंत्र, रिपोर्टिंग प्रक्रिया तथा विद्यालय स्तर पर अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रधानाचार्य पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, कोठार अनीता बिष्ट ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को न केवल कानूनी रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि विद्यालय परिसर को बच्चों के लिए अधिक सुरक्षित एवं विश्वासपूर्ण वातावरण प्रदान करने में भी सहायक होते हैं।

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा द्वारा पॉक्सो एक्ट पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के 26 शिक्षक-शिक्षिकाएं सक्रिय रूप से शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा, दुरुपयोग की पहचान तथा समयबद्ध हस्तक्षेप की प्रक्रिया के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गयी।

कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत) प्रज्ञा नैथानी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी (जिला बाल संरक्षण इकाई) निखिल सहित अन्य शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत कोटद्वार पुलिस की कार्रवाई, NBW वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Thu Apr 30 , 2026
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील कर, अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए। जिसके क्रम […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!