स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर रोटरी क्लब करेगा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

कोटद्वार । रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में रविवार को स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गयी । प्रेस वार्ता का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने किया । सर्वप्रथम अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी पत्रकारों का स्वागत किया गया।
स्वर्ण जयन्ती समारोह के संयोजक वाईपी गिलरा ने रोटरी के 50 वर्षो मे किये कार्यो के बारे में विस्तार से बताया । उन्होने  जानकारी देते हुए बताया कि रोटरी क्लब कोटद्वार के 50 वर्षो का सफल सफरनामा प्रस्तुत किया जायेगा । इसके अलावा ग्रुप स्टडीज  ऐक्ससेन्ज के तहत रोटरी क्लब कोटद्वार द्वारा विदेशों मे भेजे गये 17  प्रतिभागियों का सम्मान, चार्टर सदस्यो का सम्मान व मण्डल के समस्त मण्डलाध्यक्षों का सम्मान, पत्रकारो का सम्मान, पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया जायेगा ।
उन्होने बताया कि रोटरी क्लब कोटद्वार ने इन 50 वर्षो में कोटद्वार, भाबर, गढ़वाल एवं उत्तराखंड में पोलियो समाप्ति हेतु जागरूकता अभियान,  अंगदान व नेत्रदान जागरूकता अभियान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के प्रोत्साहन हेतु कार्यक्रम, साक्षरता, पर्यावरण एवं स्वच्छता अभियान, आपदाग्रस्त क्षेत्रो में राहत कार्य, स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर, शिक्षा के क्षेत्र में निर्धन छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित करना एवं उनके लिए शिक्षा केंद्र खोलना, साईकिल बांटना, गर्मी में पानी की व्यवस्था करना इत्यादि समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने हेतु अनगिनत कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होने बताया कि उक्त कार्य आगामी वर्षो मे भी चलते रहेगें । प्रेस वार्ता का संचालन गोपाल बंसल ने किया ।
सचिव विजय कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषि ऐरन , सचिव विजय कुमार, सचिन गोयल, विजय कुमार माहेश्वरी, कमल गुप्ता, अमित अग्रवाल, अनीत चावला, गोपाल बंसल, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, संजीव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दिनेश रस्तोगी इत्यादि सदस्य उपस्थित थे ।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : भाजयुमो नेता की हत्या के बाद विकासनगर में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

Sun Jun 14 , 2026
विकासनगर: सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश और खेत में सिंचाई को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हमले में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) से जुड़े नेता विनोद (45) की मौत हो गई, जबकि उनके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!