राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर “मेरी योजना” पुस्तकों पर विचार गोष्ठी आयोजित

देहरादून। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा ‘मेरी योजना’ पुस्तकों के संबंध में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इन पुस्तकों में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी संकलित की गई है, जिन्हें व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से राज्य के सभी जनपदों और विकासखंडों में वितरित किया गया है।

गोष्ठी में सचिव, कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग ने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के शासनादेश “सरकार जनता के द्वार”, “हमारा संकल्प – अनुशासित प्रदेश” और “हमारा संकल्प – भयमुक्त समाज” के अंतर्गत जिलों में रोस्टर के आधार पर जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारी गांवों का भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण करते हैं। साथ ही जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाता है। इस दौरान अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण तथा अपराधों की स्थिति और उनके निस्तारण की भी समीक्षा की जाती है।

उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त स्तर से भी निरीक्षण टीम गठित कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाती है। इसके अतिरिक्त मंत्रीगण, सचिवगण और विशेष कार्याधिकारी भी विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर अपनी आख्या प्रस्तुत करते हैं।

कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं का एकीकृत संकलन कर ‘मेरी योजना’ पुस्तकों को तैयार किया गया है। इनमें योजनाओं का नाम, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और विभाग द्वारा की जाने वाली कार्यवाही को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि आमजन आसानी से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें। इन पुस्तकों की प्रतियां जनप्रतिनिधियों, विभागाध्यक्षों, राजकीय पुस्तकालयों और जिलास्तरीय कार्यालयों को उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे योजनाओं की जानकारी ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंच सके।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी अपने संबोधन में राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें अंतिम छोर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में All India Radio एवं दूरदर्शन के उप महानिदेशक एसके मीणा, संयुक्त निदेशक साक्षी सिंह तथा दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख अनिल कुमार भारती सहित अन्य अतिथियों ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक वर्षा सिंह द्वारा किया गया। परिचर्चा में Doon University के प्रोफेसर एवं डीन ममगाई, एम.के.पी. की पूर्व प्राचार्य किरण सूद, अमर उजाला उत्तराखंड के संपादक अनूप वाजपेई, न्यूज़ वायरस नेटवर्क से सलीम सैफी तथा दिव्य हिमगिरी से कुंवर राज अस्थाना सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, कई बड़े फैसले

Thu Mar 26 , 2026
देहरादून :  कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय 1. लोक निर्माण विभाग के एडीबी (एशियाई विकास बैंक) समर्थित पुल सुधार परियोजना उत्तराखण्ड के तहत ली गई कंसलटेंसी के 01 करोड़ से ऊपर की धनराशि के टेण्डर को मंत्रीमण्डल द्वारा दिया गया अनुमोदन। 2. न्याय विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य में […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!