गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर

चमोली। चमोली के गोपेश्वर में आज जिला प्रशासन के प्रयासों से गम्भीर रूप से घायल युवक को हेली एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि मंगलवार को गोपेश्वर निवासी ऋषभ की अचानक तबियत खराब हो गई। जिस पर उसके परिजन उसे गम्भीर स्थिति में जिला चिकित्सालय लाए। जहां प्राथमिक उपचार और जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे उपचार हेतु तत्काल हायर सेंटर रैफर किया। जिसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रयासों से उन्हें हेली एंबुलेंस की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : डीएम गौरव कुमार

Wed May 6 , 2026
गोपेश्वर(चमोली)। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से जनगणना कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना के तहत चल रहे हाउस लिस्टिंग ब्लॉक(एचएलबी)कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जनपद में प्रशिक्षित प्रगणकों द्वारा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!