हल्द्वानी में हवन-शुद्धिकरण के विरोध में शिल्पकार सभा ने दी तहरीर

गोपेश्वर (चमोली)। हल्द्वानी में कांग्रेस की जनसभा के बाद रामलीला मैदान में हवन और शुद्धिकरण किए जाने के मामले को लेकर पर्वतीय शिल्पकार सभा चमोली ने विरोध जताया है। सभा ने मंगलवार को थाना गोपेश्वर में तहरीर देकर मामले में शामिल अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पर्वतीय शिल्पकार सभा के जिलाध्यक्ष गिरीश आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से आयोजित जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संबोधित किया था। उनके जाने के बाद कुछ हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों की ओर से वहां हवन और शुद्धिकरण किया गया।

सभा का आरोप है कि इस तरह का कृत्य जातिवादी मानसिकता को दर्शाता है और सामाजिक भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाला है। संगठन ने कहा कि घटना से अनुसूचित जाति समाज में रोष है। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

शिल्पकार सभा ने तहरीर में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले ऐसे कृत्यों पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, भगत कनियाल, मनमोहन औली, योगेंद्र बिष्ट, आनंद सिंह पंवार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुक्त गढ़वाल ने श्रीनगर के बूथ संख्या 136 में SIR कार्यों का किया निरीक्षण

Thu Aug 20 , 2026
श्रीनगर : आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने मंगलवार को श्रीनगर के बूथ संख्या 136 में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर चल रही प्रक्रिया का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। आयुक्त […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!