सूबे के युवाओं को मिलेगी एआई और रोबोटिक्स की आधुनिक शिक्षा

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में प्रदेश में ही पढ़ाई का अवसर मिलेगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बीटीकेआईटी द्वाराहाट में दो नए बीटेक पाठ्यक्रम शुरू करने को मंजूरी दी है।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग (एआई एंड एमएल) तथा रोबोटिक्स पाठ्यक्रम स्ववित्त पोषित माध्यम से संचालित होंगे। दोनों पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

मंत्री ने बताया कि आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में रोजगारपरक और वैश्विक स्तर के पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। बीटीकेआईटी को दोनों पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की प्रशासकीय परिषद और एआईसीटीई से आवश्यक अनुमोदन मिल चुका है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के अन्य तकनीकी संस्थानों में एआई, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, बॉयोटेक, सेमीकंडक्टर और फुल-स्टैक डेवलपमेंट जैसे पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य युवाओं को प्रदेश में ही अत्याधुनिक तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्षाबंधन पर हिमवीरों को बांधा रक्षा सूत्र, राष्ट्र रक्षा का लिया संकल्प

Sat Aug 29 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एकल अभियान की बहनों ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के हिमवीर जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान बहनों ने सीमा की सुरक्षा में तैनात जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही राष्ट्र की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!