सत्यापन न करने पर 03 रिजॉर्ट स्वामियों के विरुद्ध हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

पौड़ी : जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  सर्वेश पंवार के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा गंगा घाटों से लेकर बाजार क्षेत्रों तक पैदल गश्त करते हुए आने-जाने वाले व्यक्तियों की गहन निगरानी की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन एवं संदिग्ध वस्तुओं की सघन तलाशी ली जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्य रूप से हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग एवं नशे में वाहन चलाने चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है।

साथ ही सत्यापन अभियान के तहत कार्यवाही के क्रम में थाना यमकेश्वर पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाते हुए 03 रिसॉर्ट स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उक्त स्वामियों द्वारा अपने यहां कार्यरत नौकरों एवं किराएदारों का सत्यापन न कराए जाने पर पुलिस एक्ट की धारा 83 के अंतर्गत प्रत्येक के विरुद्ध ₹10,000/- की चालानी कार्रवाई की गई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

WhatsApp और Instagram होंगे और स्मार्ट, Meta ने लॉन्च किया ‘Muse Spark’ AI मॉडल

Sun Apr 12 , 2026
Meta (पूर्व में Facebook) ने अपना नया और पावरफुल AI मॉडल ‘Muse Spark’ लॉन्च कर दिया है, जो आने वाले समय में WhatsApp और Instagram सहित कंपनी के सभी बड़े प्लेटफॉर्म को और ज्यादा स्मार्ट बनाने वाला है। क्या है Muse Spark? Muse Spark, Meta के नए AI डिवीजन Meta […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!