सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल ने किए नृसिंह मंदिर में दर्शन

​ज्योतिर्मठ। देश के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल ने ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर नृसिंह भगवान, शंकराचार्य गद्दी स्थल, लक्ष्मी मंदिर, त्रिमुंडया वीर, वासुदेव मंदिर और नव दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन लाभ लिया। इस पावन अवसर पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने न्यायाधीश का स्वागत करते हुए उन्हें नृसिंह भगवान का पवित्र अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किया। गौर करने वाली बात है कि इस वर्ष नृसिंह मंदिर में बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर दर्शन करने के लिए रिकॉर्ड संख्या में देश-विदेश के विशिष्ट महानुभाव (वीआईपी) पहुंच रहे हैं, जो इस क्षेत्र की बढ़ती धार्मिक महिमा को दर्शाता है। इस अवसर पर ज्योतिर्मठ के कोतवाल डीएस रावत मौजूद रहे

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Tue Jun 23 , 2026
फ़ील्ड स्टाफ से अभद्रता करने वाले असमाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करें जिलाधिकारी- सीईओ देहरादून : जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में जुटे बूथ लेवल अधिकारी के साथ हुई अभद्रता पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रूख अपनाया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!