घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत

​बद्रीनाथ : घस्तोली से एक खराब थार वाहन (UK07HH 7712) को लेकर आ रहा एक ट्रक (UP81CT 7683) मूसापानी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF), स्थानीय पुलिस, सेना और आईटीबीपी (ITBP) के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

​इस दर्दनाक हादसे में मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) निवासी 21 वर्षीय मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार देकर बद्रीनाथ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, वाहन में सवार दूसरे व्यक्ति जितेन्द्र (47 वर्ष, निवासी मथुरा) पूरी तरह सुरक्षित हैं। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में देवदूत बने सुरक्षाबलों की त्वरित कार्रवाई और आपसी तालमेल ने एक बार फिर संकट के समय मानवीय जीवन की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को साबित किया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनहित से जुड़े मामलों में होगी त्वरित कार्रवाई – डीएम गौरव कुमार

Thu Jun 11 , 2026
मासिक स्टाफ बैठक में सुशासन, राजस्व वसूली और लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आम जनता को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!