देहरादून में MDMA के साथ केरल के दो छात्र गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी और साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस ने MDMA के साथ केरल के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है।

प्रेमनगर में 8.73 ग्राम MDMA बरामद

देहरादून पुलिस के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत प्रेमनगर थाना पुलिस ने 30 सितंबर को पौंधा के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी केरल के मलप्पुरम जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में प्रेमनगर क्षेत्र में रहकर निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान एक आरोपी के कब्जे से 4 ग्राम और दूसरे से 4.73 ग्राम MDMA बरामद हुई। कुल बरामदगी 8.73 ग्राम बताई गई है। दोनों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों छात्रों के महंगे शौक पूरे करने के लिए नशे के कारोबार से जुड़ने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर कम कीमत पर MDMA खरीदकर शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी में थे। पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ अन्य संदिग्ध नशा तस्करों के संबंध में भी जानकारी मिलने की बात कही गई है।

पहले छह छात्रों की गिरफ्तारी के बाद दूसरी कार्रवाई

प्रेमनगर पुलिस की यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब करीब एक सप्ताह पहले राजपुर थाना पुलिस ने भी MDMA के साथ छह छात्रों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी दिल्ली के कथित ‘सिद्धू गैंग’ से नशीला पदार्थ लेकर छात्रों के बीच उसकी सप्लाई करते थे। अब प्रेमनगर क्षेत्र में दो और छात्रों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस नशे की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड : अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, पढ़ें पूरी जानकारी

Fri Oct 2 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड सरकार ने अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने अग्निवीरों के लिए आरक्षित किए गए 181 रिक्त पदों का विभागवार ब्योरा केंद्र सरकार को भेज दिया है। इन पदों में पुलिस, वन, परिवहन, आबकारी और सचिवालय […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!