वन्दे मातरम् छात्र संगठन ने अंकिता भंडारी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

कोटद्वार : वन्दे मातरम् छात्र संगठन की ओर से आज पी.जी. कॉलेज, कोटद्वार परिसर में उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उपस्थित छात्र-छात्राओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

छात्र नेता मनीष नेगी ने कहा ,कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलना केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। छात्रों ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए छात्र समाज निरंतर अपनी आवाज उठाता रहेगा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चौबट्टाखाल में विधायक चैंपियनशिप ट्राफी का शुभारंभ, 31 न्याय पंचायतों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Sat Sep 19 , 2026
चौबट्टाखाल : युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत विधानसभा चौबट्टाखाल में विधायक चैंपियनशिप ट्राफी का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के प्रतिनिधि देवेंद्र भट्ट ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और संयम के साथ […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!