शाॅर्ट सक्रिट से लगी आग, स्कूल के कंप्यूटर व फर्नीचर जले

गोपेश्वर (चमोली)। पोखरी ब्लाॅक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैणी में शाॅर्ट सर्किट होने से कंप्यूटर व फर्नीचर जल गए। इस घटना में अच्छी बात यह रही कि सभी विद्यार्थी बच निकले। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैणी में मंगलवार दोपहर अचानक शाॅर्ट सर्किट होने से लगी आग के कारण विद्यालय का कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि करीब दोपहर एक बजे विद्यालय में वाई-फाई लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते आग ने पास रखे कंप्यूटर और फर्नीचर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना ग्राम प्रहरी ने तत्काल थाना पोखरी को दी। सूचना मिलते ही दरोगा दलवीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक कंप्यूटर व अन्य सामान जलकर राख हो चुके थे।  विद्यालय में तैनात शिक्षक कमल सिंह असवाल  ने बताया कि वाई-फाई कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। बच्चों के फील्ड में पढ़ाई करने के चलते जनहानि का हादसा टल गया।  पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली से देहरादून तक एक सूत्र : धामी की कार्यकुशलता और मोदी का विश्वास बना उत्तराखंड की ताकत

Thu Feb 26 , 2026
मोदी–धामी तालमेल बना विकास का इंजन: निर्णय क्षमता और परिणामों ने गढ़ी नई छवि मोदी–धामी केमिस्ट्री का कमाल: मजबूत केंद्र–राज्य समन्वय से उत्तराखंड को मिली विकास की नई रफ्तार पुष्कर धामी की एक मुलाकात ने केंद्र ने हरिद्वार कुंभ के लिए ₹500 करोड़ की दी ऐतिहासिक सौगात माँ गंगा की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!