नलगांव के जंगल में लगी आग पर वनकर्मियों ने पाया काबू

नारायणबगड़ (चमोली)। नारायणबगड़ ब्लाॅक के पश्चिमी पिंडर रेंज के अंतर्गत नलगांव के जंगलों में लगी भीषण आग पर वनकर्मियों ने काबू पा लिया है। हालांकि इस घटना में कई हेक्टेअर बन भूमि जलकर स्वाहा हो गई है।

गौरतलब है कि विगत दिनों पश्चिमी पिंडर रेंज के अंतर्गत कई जंगलों में सामाजिक तत्वों के की ओर से आग लगने से कई हेक्टेयर वन संपदा राख हो गई है। हालांकि जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। वनों में आग की घटना को रोकने के लिए वनकर्मियों की ओर से लगातार गस्त की जा रही है। 

इस दौरान वन क्षेत्रधिकारी अखिलेश भट्ट, वन दरोगा विकास धनकर, वन आरक्षी प्रमोद सिंह, देवेंद्र सिंह व मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट ने बताया कि उनके एवं उनकी फायर क्रू टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी एवं आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। जंगलों में आग लगाता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IPL सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, 3.5 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़

Fri May 22 , 2026
हल्द्वानी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन ऐप के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा संचालित कर रहे थे। मामले का खुलासा होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।   प्रतिबंधित […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!