कोटद्वार में बस में लगी भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

कोटद्वार : 15 अप्रैल आज दिल्ली फार्म क्षेत्र के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बस में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना आपात सेवा UP Police Emergency Service 112 के माध्यम से फायर स्टेशन कोटद्वार को प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन दल बिना देर किए घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि UP22AT2369 नंबर की बस आग की चपेट में थी। आग तेजी से फैल रही थी, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।

दमकल कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटर फायर इंजन (MFE) से पंपिंग कर होज रील की सहायता से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर टीम की त्वरित और साहसिक कार्रवाई की सराहना की।

घटना स्थल पर फायर स्टेशन से FSSO महताब अली, चालक नवनीत सिंह, चालक भगत सिंह, फायरमैन भूपेश धामी, तथा महिला फायरमैन शालिनी और वंदना मौजूद रहे, जिन्होंने मिलकर आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाया। 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आपात स्थिति में तुरंत संबंधित सेवाओं को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य के हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल

Thu Apr 16 , 2026
ग्रीष्म ऋतु की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सभी विद्यालयों में नियमित अंतराल पर वॉटर बेल बजाने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रत्येक छात्र-छात्राएं गर्मियों के मौसम में नियमित अंतराल पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बचाव सुनिश्चित हो। मुख्य […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!