जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष

देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। भव्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का विधि-विधान से पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

समारोह के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल और जीवन लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके संदेश समाज को धर्म, कर्तव्य, न्याय और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनकी शिक्षाएं राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संदेश भी देती हैं।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री खजान दास, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला सहित पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेरी मैत की ध्याणी, तेरू बाटू हेरदू रोलु : कैलाश को चली मां नंदा की डोली

Sat Sep 5 , 2026
बेटी की विदाई के गीतों के बीच छलकी ध्याणियों की आंखें, कुरुड़ से तीन डोलियां पौराणिक यात्रा पथों पर रवाना गोपेश्वर (चमोली)। 12 साल के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को वह घड़ी आई, जब मां नंदा के मायके से कैलाश के लिए डोली उठी। ढोल-दमाऊं की थाप, जागरों की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!