सतपुली में बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान, निरीक्षण में नहीं मिला कोई बाल श्रमिक

सतपुली : बालक एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 यथा संशोधित 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत मंगलवार को सतपुली बाजार क्षेत्र में पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन कैंपेन-4.0 के अंतर्गत श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहन बेलवाल की अगुआई में बाल एवं किशोर श्रम की रोकथाम तथा पुनर्वास को लेकर संयुक्त अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की टीम ने सतपुली के कोटद्वार रोड, बाँघाट रोड, पौड़ी रोड तथा बस स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी बालक खतरनाक कार्य में संलग्न नहीं पाया गया। साथ ही कोई भी किशोर प्रतिबंधित अथवा खतरनाक कार्यों में नियोजित नहीं मिला।

अभियान के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं आमजन को बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन के संबंध में जागरूक करते हुए अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। टीम ने बाल श्रम के विरुद्ध जनसहभागिता बढ़ाने तथा बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया।

जिला बाल संरक्षण इकाई के जनसंपर्क कार्यकर्ता ओमप्रकाश थपलियाल, चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर धर्मेंद्र सिंह, पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक रियाज अहमद, हेड कांस्टेबल टीकम सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह तथा सतपुली व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयदीप सिंह सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल: हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे सीएम धामी, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

Fri Jul 17 , 2026
पौड़ी : हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम पहुंचकर सघन पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!