अल्ट्रासाउंड के लिए भटकते थे मरीज, अब ज्योतिर्मठ अस्पताल में ही सुविधा

-डीएम के निर्देश पर शुरू हुआ अल्ट्रासाउंड, पहले दिन 12 मरीजों की जांच

-हर बुधवार उपलब्ध रहेगा रेडियोलॉजिस्ट

गोपेश्वर (चमोली)। अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी जांच के लिए अब तक मरीजों को सीएचसी ज्योतिर्मठ से बाहर जाना पड़ता था। इससे मरीजों को अतिरिक्त खर्च के साथ समय भी गंवाना पड़ता था। लंबे समय से चली आ रही इस परेशानी को देखते हुए चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर बुधवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू कर दी गई। पहले दिन ही 12 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल ने बताया कि सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं होने के कारण क्षेत्र के मरीजों को जांच के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था। विशेषकर गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को जांच के लिए अस्पताल से बाहर जाने में परेशानी होती थी। इसे देखते हुए डीएम ने सप्ताह में एक दिन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के निर्देश दिए। इसके तहत जिला चिकित्सालय में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गरिमा चैधरी को प्रत्येक बुधवार सीएचसी ज्योतिर्मठ में अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार को डॉ. गरिमा चैधरी के अवकाश पर होने के कारण महिला बेस चिकित्सालय में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव शाह ने मरीजों की जांच की।

अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने से ज्योतिर्मठ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को जांच के लिए दूर जाने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल यह सुविधा हर बुधवार उपलब्ध कराई जाएगी।

इस दौरान एसीएमओ डॉ. वैष्णव कृष्णा, जिला शासकीय अधिवक्ता प्रकाश भंडारी, राजस्व निरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी ज्योतिर्मठ डॉ. गौतम कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

Wed Sep 16 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड में फिल्म निर्माण और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद की ओर से पहली बार उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार-2024 एवं 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इन पुरस्कारों के जरिए प्रदेश में बनी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!