खेल जगत को लगा एक बड़ा झटका, पूर्व अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा नहीं रहे

दिल्ली/देहरादून। पूर्व अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के मूल निवासी जसपाल राणा ने आज सुबह मैक्स साकेत अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जसपाल राणा अपने समय के जाने माने शूटर थे। वो एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट रहे थे. उन्होंने डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को भी कोचिंग दी। भारत के ये मशहूर निशानेबाज बाद में कोच बन गए थे। जसपाल राणा एशियन गेम्‍स गोल्‍ड मेडलिस्‍ट रहे।

आज शुक्रवार को 49 की उम्र में उनका निधन हो गया। जसपाल राणा भारत के पिस्‍टल शूटर्स के हाई परफॉर्मेंस कोच की भूमिका निभा रहे थे। जानकारी मिली है कि म्‍यूनिख में आईएसएसएफ वर्ल्‍ड कप से भारत लौटने के दौरान उन्‍हें कुछ असहज महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने उनके निधन को खेल जगत और उत्तराखण्ड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के उपाध्यक्ष पूरण सिंह भंडारी ने कहा कि जसपाल राणा ने न केवल खेल जगत में उत्तराखण्ड का मान बढ़ाया वरन उत्तराखण्ड के युवाओं को प्रेरणा भी दी। उन्होंने कहा कि गढ़वाल के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने भी अपने एक गाने में उनसे बाघों के आतंक से मुक्ति दिलवाने की मांग की थी। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरा उत्तराखण्ड स्तब्ध और शोकाकुल है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजीव महर्षि ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट

Sun Jun 14 , 2026
नई दिल्ली। उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि और उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री अजय सिंह ने नई दिल्ली में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने संगठनात्मक विषयों तथा आगामी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!