घास काटते समय पैर फिसलने से खाई में गिरकर महिला की मौत

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के तेफना गांव के जंगल में घास काटते समय पैर फिसलने से एक महिला करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव और परिवार में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार रविवार को तेफना गांव निवासी 45 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी दरवान सिंह जंगल में घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पहाड़ी से नीचे खाई में जा गिरी। ग्रामीणों जब तक महिला को रेस्क्यू करने पहुंचे तब तक गंभीर चोंटे लगने के कारण महिला की मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भालू ने छीनी दो जिंदगियां, अब आश्रितों को नौकरी की मांग

Mon Sep 14 , 2026
बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने वन विभाग को भेजा पत्र गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लाॅक के नैल-सिदेली गांव में भालू के हमले में दो महिलाओं की मौत के बाद बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने प्रभावित परिवारों के आश्रितों को वन विभाग में नौकरी देने की मांग उठाई […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!